हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मंगलवार को सामने आए वारदात से संबंधित फुटेज में दो संदिग्ध युवक हथियार लेकर पैदल भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पैदल ही मौके से निकले। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। दोनों के वहां पहुंचने के बाद तीनों बाइक से जंगल की ओर निकल गए। पुलिस अब तीसरे साथी की भूमिका और आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
हरिद्वारवायरल सीसीटीवी फुटेज में चेहरा ढके दो युवक तेजी से एक दुकान के पास से गुजरते नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में हथियार दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक आरोपी के कंधे पर बैग भी नजर आ रहा है। फुटेज में कुछ स्थानीय लोग उनका पीछा करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि हथियारों के चलते लोग आरोपियों को पकड़ने का जोखिम नहीं उठा सके। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया था।
हरिद्वार पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी वारदात के बाद पैदल एक पूर्व निर्धारित स्थान तक पहुंचे थे। व
दुकान में घुसकर की थी फायरिंग
शांतरशाह गांव निवासी हैप्पी बहादराबाद-शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार शाम दो युवक पैदल उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित तौर पर अंदर घुसकर उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग चुके थे।
स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे जंगल की ओर निकल गए। घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों और जिले की सीमाओं पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और सीआईयू को भी जांच में लगाया गया है।
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हां उनका तीसरा साथी बाइक के साथ मौजूद था। तीनों के एकत्र होने के बाद जंगल की दिशा में फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। इसके जरिए आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर घट
ना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल इनका विवरण सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हरिद्वार





















