मसूरी। भारी बारिश के बीच मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के समीप देर रात हुए भूस्खलन से एक मकान और दुकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन जमीन खिसकने के संकेत मिलते ही उन्होंने खतरे को भांप लिया और समय रहते घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। परिवार के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद मकान और दुकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया।
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण देर रात अचानक मकान के आसपास की जमीन खिसकने लगी। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोगों ने तत्काल घर खाली कर दिया। कुछ ही समय बाद हुए तेज भूस्खलन में मकान और दुकान चपेट में आ गए। मलबे में दबने से घर में रखा घरेलू सामान और दुकान का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
मसूरीहादसे के बाद प्रभावित परिवार के सामने आवास और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी के उपजिलाधिकारी राहुल आनंद को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा मानकों के अनुसार नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा।
मसूरी मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन के कारणों तथा आसपास के मकानों की सुरक्षा स्थिति का भी निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि यदि किसी अन्य परिवार या भवन पर खतरे की आशंका सामने आती है
फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। लगातार बारिश को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
तो एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।





















