रुड़की। गणेश चौक के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे तुलसी हॉस्पिटल के समीप हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के घायल होने के बाद सड़क पर लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
रुड़की
अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।




















