हरिद्वार पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरगूबपुर में दिव्यांजलि फाउंडेशन एवं जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन दिव्यांजलि फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में हुआ, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की। करीब 180 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और अन्य ग्रामीण शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर समेत आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
हरिद्वार इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन और पार्टी की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
हरिद्वार
चिकित्सा शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों, जिनमें मुस्तकीन और शाकिर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे, के अलावा फाउंडेशन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




















