हरिद्वार। हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमकी फोन कॉल और व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर धमकी से जुड़े फोन नंबर और संदेशों की जांच की जा रही है। साथ ही कथित आरोपी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जेल में वर्ष 2023 से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं के एक मामले में विचाराधीन महिला बंदी शीला के पति हिमांशु चड्ढा पर धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि महिला बंदी की जेल डिप्टी जेलर के साथ कथित तौर पर कहासुनी एवं अभद्र व्यवहार के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु चड्ढा दो दिन पूर्व जेल में मुलाकात के लिए पहुंचा था। वह मूल रूप से लुधियाना का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में ऋषिकेश में रहने की जानकारी सामने आई है।
हरिद्वार
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। धमकी वास्तव में किसने दी और इसके पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।




















