हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
हरिद्वार
सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।




















