देहरादून: में संगठनात्मक बैठकों का दौर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर
देहरादून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ व्यापक संगठनात्मक बैठकें कर आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सभी इकाइयों में समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। संगठनात्मक समीक्षा के दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
के.सी. वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाने के लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन के सभी घटकों से मतभेदों को पीछे छोड़कर जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
देहरादून: उन्होंने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और अन्य फ्रंटल संगठनों को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया।
दौरे के दूसरे दिन आयोजित प्रेस वार्ता में के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ भी बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध रणनीति पर काम कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के विभिन्न जनसरोकारों को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करेगी। इसके लिए एक व्यापक घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशवासियों के सुझावों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
देहरादून : बेरोजगारी और पलायन को बताया प्रमुख मुद्दा
के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार, पलायन और युवाओं से जुड़े मुद्दे पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर कांग्रेस व्यापक जनसंवाद कर रही है और चुनावी घोषणा पत्र में इनसे जुड़े ठोस प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। राष्ट्रीय मुद्दों पर भी रखी पार्टी की राय प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कुछ राष्ट्रीय मुद्दों पर भी कांग्रेस का पक्ष रखा और विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने संगठन की एकजुटता पर जताया भरोसा उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी संगठन एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस राज्यभर में संगठन को और मजबूत करते हुए जनता के बीच अपने अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। साथ ही उन्होंने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।





















