देहरादून। राजधानी देहरादून में हाल ही में पुनर्निर्मित पुल की एप्रोच रोड पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुल पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।



















