कंचन धीमान (हरिद्वार) – हरिद्वार के भेल सेक्टर-1 में बृजवासी सामाजिक संस्था की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी का वार्षिक उत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के रूप में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। बृजवासी सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित इस वार्षिक उत्सव में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों की लोगों ने जमकर सराहना की।




















