हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
समारोह के लिए ऋषिकुल मैदान में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।
हरिद्वार
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी की जा रही है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अनुयायियों की मौजूदगी से ऋषिकुल मैदान में उत्सव का माहौल बना हुआ है।




















