देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए, जहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत वे छात्रों को संबोधित करने के साथ-साथ उनसे सीधा संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां से राहुल गांधी छात्रों के सवाल सुनेंगे और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। बड़ी संख्या में छात्रों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है, जबकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है।
देहरादून आयोजकों के अनुसार, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को छात्रों की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवेश, मार्गदर्शन, पेयजल, हेल्प डेस्क और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि प्रतिभागियों को कि की असुविधा का सामना न करना पड़े।
देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला है। उनके अनुसार, अब तक लगभग ढाई लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि, कार्यक्रम स्थल की क्षमता के अनुरूप केवल पंजीकृत प्रतिभागियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, स्थल पर हेल्प डेस्क और क्यू





















