हरिद्वार। बाबा नीम करौली के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर संतों का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात की और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
हरिद्वार इस दौरान अनुप्रिया नागर ने मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रभारी शांतनु शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि अनुप्रिया नागर अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ श्रद्धा एवं आस्था के भाव से मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया लंबे समय से आध्यात्मिक साधना और संतों के सानिध्य से प्रेरणा लेती रही हैं।
हरिद्वार महाराज के अनुसार, फिल्म के निर्माण के दौरान जब उसकी सफलता को लेकर आशंकाएं थीं, उस समय अनुप्रिया ने उन्हें याद किया था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के बाद फिल्म को सफलता मिली। उन्होंने अनुप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य और आगे भी सफलता मिलने की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
वहीं, अनुप्रिया नागर ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ की सफलता संतों और ईश्वर के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता के बाद वह लगातार संतों के सानिध्य में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।
हरिद्वार अनुप्रिया ने स्वामी कैलाशानंद महाराज की साधना और आध्यात्मिक जीवन से प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि महाराज की अनुमति और आशीर्वाद मिला तो भविष्य में उनके जीवन एवं आध्यात्मिक यात्रा पर फिल्म बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुप्रिया नागर ने दक्षिण काली मंदिर की व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रभारी शांतनु शुक्ला का विशेष रूप से आभार जताया।





















