प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यम सिंह पुत्र राजवीर सिंह, निवासी बरिपुरा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दूसरी मृतका सत्यम सिंह की मौसी थीं, जबकि हादसे में उनकी मौसेरी बहन घायल हो गई। तीनों मनौना धाम (खाटू श्याम मंदिर) दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आंवला से बिसौली की ओर आ रही पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार पीयूष सोनी अपनी टीम के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। टीम में मो. शरीफ खान एवं विपिन पाल भी काफी तमाम पत्रकार मौजूद रहे। इसके बाद बगरैन पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।





















