बिसौली। बिसौली मार्ग स्थित नकटा बाग के पास कॉलेज जा रही 10वीं की छात्रा का बुलेट सवार मनचले ने पीछा किया। छात्रा द्वारा बात न करने पर आरोपी उसे जबरन सड़क किनारे नवनिर्मित भवन में ले गया। छात्रा की आवाज सुनकर लोगों की आहट होते ही आरोपी बुलेट मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। छात्रा की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने जल्द घटना का अनावरण करने की बात कही है।





















