कंचन धीमान (हरिद्वार) आईआईटी रुड़की में दो दिवसीय वार्षिक दीक्षांत समारोह 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भी समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी से दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष संस्थान के कुल 2,701 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जा रही हैं।
हरिद्वार
समारोह के दौरान अजीत डोभाल ने विद्यार्थियों से अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल का उपयोग देश के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में करने का आह्वान किया। वहीं, जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों में समारोह को लेकर उत्साह का माहौल रहा।




















