जनपद बदायूं के ग्राम मैथरा के लिए आज का दिन गर्व और खुशी का दिन रहा। गांव के होनहार युवा विवेक का भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर विवेक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज विवेक सेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिजनों ने उन्हें तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। गांव के लोगों ने कहा कि विवेक की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश की सेवा करना है और वे पूरी ईमानदारी, अनुशासन व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।





















