हरिद्वार। सुमन नगर स्थित टिहरी बांध पुनर्वास विकास समिति क्षेत्र में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्र में करीब 100 परिवार जलभराव के बीच रहने को मजबूर हैं। पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।
हरिद्वार स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से जमा पानी के कारण दुर्गंध और गंदगी की समस्या भी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से जल निकासी को लेकर लगातार प्रयास और दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।
हरिद्वार जल निकासी के लिए लगाया गया ट्रैक्टर भी काम पूरा किए बिना वापस चला गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार को लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद यदि जलभराव से राहत नहीं मिल रही है, तो संबंधित विभागों को मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। लोगों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।





















