** हरिद्वार**
हरिद्वार के व्यस्त अपर रोड इलाके में नगर कोतवाली के पास सड़क अचानक धंसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा बन जाने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। राहत की बात रही कि घटना के वक्त कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
हरिद्वारसूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। यात्री बाहुल्य और बेहद व्यस्त क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क की देखरेख को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां हाल ही में मरम्मत का काम कराया गया था। ऐसे में सड़क के दोबारा धंसने से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
हरिद्वार मामले को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी विभाग की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





















