Table of Contents

रुड़की-कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी के पास करीब रात 10:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

रुड़की/पिरान कलियर  अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बिजौली निवासी अयान (18), रहमतपुर निवासी राजू (24) और रहमतपुर निवासी राजीव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में घायल आदित्य (25) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।

रुड़की/पिरान कलियर पुलिस के अनुसार, हादसे में चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। दुर्घटना की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रुड़की/पिरान कलियर
Oplus_16908288

रुड़की/पिरान कलियर

See also  हरिद्वार: अवैध रक्तदान शिविर का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार