कंचन धीमान (हरिद्वार)सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में स्वामी कैलाशानंद गिरी से लेंगी आशीर्वाद
हरिद्वार। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर इन दिनों संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा कर रही हैं। वृंदावन में संत समाज से मुलाकात और सम्मान प्राप्त करने के बाद अब उनका रुख हरिद्वार की ओर है।
हरिद्वार अनुप्रिया नागर आज सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से भेंट करेंगी और उनका आशीर्वाद लेंगी। इस दौरान ‘हनुमान अंश’ के निर्माण, सनातन संस्कृति तथा फिल्म के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
इससे पहले वृंदावन में अनुप्रिया नागर को संत समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाम के समय श्रीराम जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की ओर से भी उनका सम्मान किया गया।
हरिद्वार अनुप्रिया नागर का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ की परिकल्पना और निर्माण यात्रा में परिश्रम के साथ संतों का आशीर्वाद भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। उनका उद्देश्य फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, सनातन परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास करना है।




















